घने कोहरे और तेज ठंड से लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त

 

लगातार तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाने के अलावा पड़ रही सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थमा दी है। तस्वीरें दमोह जिले के बटियागढ़ इलाके की हैं। बताया जा रहा है की सक्दैन सुनसान पड़ी हुई हैं। सुबह शाम घना कोहरा छाया रहता है। जिसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे के असर से वाहनों की रफ्तार थमी तो लोग जमकर ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। साथ ही फसलों को भी प्रभावित किया है। इन दिनों चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा से स्कूली बच्चों को इस कपकपाती ठंड में परीक्षा देने जाना पड़ रहा है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से बचाव कर रहे हैं। तो कई लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
डॉक्टर ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने की सलाह दी है।


By - SAGAR TV NEWS
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.