अमेरिका में युवक ने पत्नी सास और 5 बच्चों सहित खुद को मारी गोली, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

Stvn Crime Desk अमेरिका के उटाह से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, पांच बच्चों और सास की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह सब पत्नी के कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने के दो हफ्ते बाद हुआ।यह घटना उटाह राज्य के एनोक शहर की है।
बता दे की मरने वालों में 40 साल की तौशा हाइट, 78 साल की गेल अर्ल, 4 से 17 साल की उम्र के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। सभी हत्याएं 42 साल के माइकल हाइट ने कीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे तब हैरान रह गए, जब उन्हें एक ही घर में 8 शव मिले। इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। तौशा के वकील जेम्स पार्क ने बताया कि तौशा ने 21 दिसंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। 27 दिसंबर को दस्तावेज माइकल को दिए गए थे। मेयर जियोफ्री चेसनट का कहना है कि हत्या की वजह तलाक ही है, यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता।


By - sagartvnews
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.