डेढ़ महीने में नट बोल्ट से तैयार की गई, 22 फीट ऊंची गांधी जी की प्रतिमा
Stvn Information Deskजोधपुर- हस्त शिल्प मेले में महात्मा गांधी की प्रतिमा तैयार की गई है। ये प्रतिमा भी स्क्रैप से बनाई गई है। इसमें नट, बोल्ट के साथ पाना, बाइक की चेन, क्लच प्लेट, बाइक के गियर, स्कूटर के शॉकर और वेस्ट मेटल शीट का यूज किया गया है। इसमें करीब 3 हजार किलो स्क्रैप लगा है। यह प्रतिमा 22 फीट ऊंची है, जिसे बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा। इसे 20 लोगों की टीम ने तैयार किया है। लोहे के तार से चेहरे का स्ट्रक्चर बनाया जाता है। इस स्ट्रक्चर पर मेटल शीट के टुकड़े लगाए गए जाते हैं। इसके बाद थ्री डी डिजाइन तैयार कर बाकी बॉडी का साइज और डाटा तैयार किया जाता है और फिर पूरे स्ट्रक्चर पर काम करते हैं। इसमें आयरन वेल्डर, टेक्निकल डेटा कलेक्टर, हेल्पर, थ्री डी डिजाइयर की टीम लगती है। शिव प्रतिमा इंडिया बुक में और गांधी प्रतिमा गोल्डन बुक में दर्ज की जाएगी।