गांव में बंदरों का जबरदस्त आतंक, बंदरों को पकड़ने बाहर से बुलाई टीम

 

एक गांव में इस कदर बंदरों का आतंक मचा हुआ है। की लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। जिसके लिए बाहर से बन्दरों को पकड़ने टीम बुलाया गयी है मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील के जौराई का है। जहां वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने की मुहिम शुरू की है। उत्पाती बंदरों को पकड़ने वन विभाग ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से टीम बुलाई है। जिसने पहले दिन कड़ी मशक्कत के बाद आधा दर्जन से ज्यादा उत्पादी बंदरों को पिंजरे में कैद किया। वहीं अभियान शुरू होने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अगर ये मुहिम जारी रही तो गांव के लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द निजात मिल जाएगी।
दरअसल जौराई गांव में पिछले कुछ दिनों से बंदरों ने भारी आंतक मचाया हुआ था। आलम ये था की ग्रामीण बंदरों के आतंक के साए में जी रहे थे। उत्पाती बंदर आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। पिछले कुछ दिनों में ही बंदरों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काट लिया। खासकर महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों का घर से अकेले निकलना तक दुश्वार हो गया था। बंदर कभी भी उन पर हमला कर घायल कर देते थे।
बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग और एक महिला को तो इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।
फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर ने बताया कि एक-दो दिन में सभी उत्पाती बंदरों को पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए सभी बंदरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.