लोगों में नहीं बचा पुलिस का खौफ ! दिनदहाड़े ताबड़-तोड़ गोली-बारी
लोगों में नहीं बचा पुलिस का खौफ ! दिनदहाड़े ताबड़-तोड़ गोली-बारी
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी व्यक्ति के पैर में लगी गोली !
लोगों में शायद पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। तभी तो लगातार वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। ये नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के ठाठीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते खुलेआम गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है। की समंद सिंह के घर के बाहर 6 बंदूकधारी नकाबपोश बदमाशों ने 10 से ज्यादा फायर किए। गोली चलने से 53 साल के समंद सिंह यादव के पैर में लगी है। जिनको जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में विश्वविद्यालय थाने में 9 लोगों पर मर्डर के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। बताया गया की आरोपी विनय यादव, विवेक यादव, जितेंद्र यादव और 6 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।