दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हुआ हंगामा, पीठासीन अधिकारी को घेरा और की नारेबाजी

Stvn Politics Desk दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। ये मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे हैं। AAP के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान वे भाजपा के सदस्यों से भिड़ गए। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।
कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो BJP के पास 113 वोट हैं। सदन में मनोनीत सदस्यों को सबसे पहले शपथ दिलाई जा रही थी। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि सबसे पहले उनकी शपथ होनी चाहिए, जिसे जनता ने चुनकर भेजा है। इस पर BJP ने कहा कि AAP नेताओं को नियमों की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। इसी वजह से वह हंगामा कर रहे हैं।


By - sagartvnews
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.