सागर-सरपंच के निधन के बाद उनकी पत्नी लड़ रही चुनाव,किस्मत EVM में हुई कैद
सागर जिले में कई जगहों पर सरपंच और पंच पद के लिए गुरुवार को मतदान किया जाना था। जो शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। कड़कड़ाती ठंड पड़ने के बावजूद भी सागर के गौरझामर में लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। यहां सरपंच वैनी छोटे विश्वकर्मा का निधन हो गया था जिसके बाद ये पद खाली हो गया था। जहां मृतक सरपंच की पत्नी बबीता विश्वकर्मा चुनाव मैदान में थी। ठंड होने के बाद भी लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। दरससल त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के तहत सरपंच और पंच के चुनाव किये जाने थे। जिसको लेकर गौरझामर में सरपंच के लिए मतदान हुआ। यहां 12 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जहां वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं सुरक्षा को लेकर टीम भी मुस्तैद रही।