सागर-पागल कुत्ते ने एक के बाद एक डेढ़ दर्जन लोगों को काटा, अस्पताल में लगी भीड़

सागर-पागल कुत्ते ने एक के बाद एक डेढ़ दर्जन लोगों को काटा, अस्पताल में लगी भीड़

सागर-पागल कुत्ते का आतंक 16 लोगों को बनाया निशाना

सागर जिले के राहतगढ़ इलाके में एक पागल कुत्ते का जबरदस्त आतंक देखने को मिला। इस कुत्ते ने एक के बाद एक डेढ़ दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसमें ज्यादातर बच्चों को ही इस पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक पागल कुत्ते ने नगर में काफी कोहराम मचाया। कुत्ता जहाँ जहाँ भी गया उसने वहीं पर लोगों को काट लिया। बताया जा रहा है की राहतगढ़ के बुधवारा, कांजी हाउस, झंडा चौक, युसुफ तिराहा स्टैंड पर कुत्ते का आतंक देखने को मिला। सरकारी अस्पताल में एक के बाद एक घायल इलाज के लिए आ रहे थे। घायलों में हमजा, बादशाह, मोहम्मद सहफा, मुस्कान, आफरीन जगत सिंह, अरुण, अंशु, हेमंत समेत अन्य बच्चे और लोग शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद की कुत्ते पकड़ने वाली टीम भी अलर्ट मोड पर आ गई थी। खबर लिखे जाने तक ये कुत्ता करीब 16 लोगों को अपना निशाना बना चूका था। ये संख्या बढ़ भी सकती है।---------


By - Dharmendra Singh Rajput Sagar TV News from Rahatgarh.-
05-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.