संबल योजना में दर्ज आवेदनों का, 15 दिनों में करें शत-प्रतिशत निराकरण

Stvn Information Deskजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने सभी जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देष दिए है कि संबल 2.0 योजना में दर्ज आवदनों का 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिषत निराकरण करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न हितग्राही मूलक योजना में पात्र हितग्राहियों को समय पर राषि का भुगतान सुनिष्चित करें उन्होंने उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को निर्देष दिए कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज षिकायतों का तत्परता से निराकरण करे। उन्होंने कहा कि किसान की यदि प्रीमियम राषि काटी गई है और फसल को नुकसान पहुंचा है तो बीमा कंपनी को फसल बीमा का राषि देनी होगी। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें।
सिंघल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर रहली एसडीएम गोविंद दुबे, डिप्टी कलेक्टर शषि मिश्रा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुविभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ और नगर पालिकाओं तथा नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडे हुए थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना के तहत आवासहीनों को दिए जाने वाले पटटे के संबंध में दर्ज प्रकरणों की तहसील वार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देष दिए कि तेजी के साथ योजना का क्रियान्वयन सुनिष्चत करें। उन्होंने इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में धारणाधिकार के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की अनुविभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देष दिए कि समय-समय पर सीएम राइज स्कूल का भ्रमण करें। सीएम राइज स्कूलों का सुव्यवस्थित रूप से संचलन हो और वहां पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी हो।
 


By - sagartvnews
04-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.