वीडी शर्मा से गोविंद सिंह बोले-घर आओ हम CD दिखा देंगे, नरोत्तम मिश्रा ने कहा - इस उम्र में ऐसी CD रखते क्यों हैं

Stvn Politics Deskमध्यप्रदेश में चुनावी साल शुरू होते ही पॉलिटिक्स ​​​​​गरमा आ गई है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आज BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा करते हुए कहा था कि उनके पास कई BJP और RSS नेताओं की अश्लील CD है। यह बयान उन्होंने भोपाल में मंगलवार को दिया था। BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा था- मैं चैलेंज करता हूं और गंभीरता के साथ कहता हूं कि अगर आपकी औकात है, तो इसे सामने लाइए।
वीडी शर्मा के इसी चैलेंज पर आज डॉ. गोविंद सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने शर्मा से कहा, घर आ जाओ, CD दिखा देंगे। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सिंह पर तंज कसते हुए कहा- भजन की उम्र में गजल क्यों सुन रहे। ऐसी CD रखते क्यों हैं। आज अपने बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष ने गृहमंत्री से मुलाकात भी की। इसके कुछ देर बाद ही जबलपुर में वीडी शर्मा ने कहा कि मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर ऐसी कोई चीज है, तो समाज के सामने लेकर आइए। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- गोविंद सिंह मेरे मित्र हैं। इस उम्र में ऐसी CD रखे क्यों हैं। देखना भी नहीं चाहिए। भजन की उम्र में गजल की कोशिश नहीं करना चाहिए। आपके पास CD है तो दिखा दो, रखे-रखे खराब हो जाएगी। हमारे प्रदेश अध्यक्ष आपको खुलेआम कह चुके हैं, तो आप इसे रखो नहीं, सार्वजनिक कर दो।

 


By - sagartvnews
04-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.