खेत की मेढ़ से निकलने के विवाद में आपस में भिड़ गए दो पक्ष
खेत की मेढ़ पर से निकलने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जहां दोनों पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। घटना सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र की है। जहाँ उमरा गाँव में ये विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आयी है। घायलों को डायल 100 की मदद से सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों पीड़ितों को सागर रिफर किया गया। ये दोनों गंभीर घायल 2 घंटे तक 108 का इंतजार करते रहे खबर लिखे जाने तक एम्बुलेंस नहीं आ पायी थी। पीड़ित बबलू उर्फ राजकुमार का कहना है कि बबलू कुटवार से खेत की जगह का निकलने को लेकर विवाद था। इसी बात पर से लड़ाई हुई जहाँ बबलू,महेश,उसकी पत्नि ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वो और उसका भाई घायल हुआ है। वही पीड़ित रूपसींग बिंटू ने बताया कि वो सो रहा था तभी उस पर हमला हो गया।