अस्थियां विसर्जित करने आया अमेरिकी लड़का ,भारतीय लड़की को दे बैठा दिल

 

Stvn Viral Desk हम जिंदगी में जिस किसी से भी टकराते हैं, उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है. कभी ये मुलाकात कुछ पल रहती है, तो कभी उम्र भर के लिए हो जाती है। ऐसा ही कुछ निखिल और हिरवा के साथ हुआ है. दोनों का प्रोफेशन और देश अलग है, फिर भी दोनों मिल ही गए. इनकी पहली मुलाकात वैसे तो कई साल पहले न्यू ईयर पर हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर साल 2023 शुरू होते ही इन्होंने अपनी कहानी दुनिया को बताई है। 2010 में भारतीय-अमेरिकी निखिल मेडिकल स्कूल में छात्र थे. उनकी उम्र 20 साल के करीब थी। कैंसर की वजह से उनके पिता की मौत हो गयी थी। उनके भाई पिता की अस्थियां बहाने के लिए अमेरिका से भारत आए। निखिल ने बताया कि उनका परिवार बेशक अमेरिका में रहता था, लेकिन उन्होंने पिता की अस्थियों को पैतृक स्थान पर बहाने का फैसला लिया।
क्लब पहुंचने पर इन्हें पता चला कि प्रत्येक पुरुष को 100 डॉलर की एंट्री फीस देनी है, जबकि महिलाओं को फ्री एंट्री मिल रही थी लेकिन इनके पास इतना कैश नही था. जैसे तैसे इन्होंने एटीएम से पैसे निकाले। अगर पुरुष महिलाओं के साथ एंट्री लेते तो फीस में कुछ कम जाती। तभी निखिल की नजर एक महिला पर पड़ी। जो अपनी दो दोस्तों के साथ आई थीं. वह भारत में ही रह रही थीं और बिजनेस स्कूल में पढ़ाई करती थीं। तभी उन लोगो ने 20 साल की हिरवा के ग्रुप से मदद मांगी उन्होंने उनकी मदद करने के लिए हां बोल दिया लेकिन वो उनके पास से जा नहीं रहे थे। इससे तीनों दोस्त काफी परेशान हो गईं। हिरवा और निखिल की पहली मुलाकात हुई, दोनों ने साथ में डांस किया. सभी काफी घंटों तक साथ रहे. जब रात खत्म होने को थी तो निखिल ने हिरवा का नंबर मांगा लेकिन उसने अपना नंबर नहीं दिया। दोनों ही अपने-अपने रास्ते चल दिए लेकिन इनके दोस्तों ने एक दूसरे से अपनी डिटेल्स शेयर कर दी थीं, जिससे निखिल को हिरवा का नंबर मिल गया. उन्होंने मैसेज करके हिरवा को नए साल की बधाई दी। इसके बाद निखिल ने हिरवा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों के बीच मैसेज, फिर कॉल्स और फिर वीडियो कॉल्स पर घंटों तक बातचीत होने लगी. निखिल ने भारत आकर हिरवा के से मुलाकात की और हिरवा अमेरिका जाकर निखिल के परिवार से मिलीं. दोनों बेशक अलग-अलग देशों में पले बढ़ेृ, लेकिन इनकी जड़ें गुजरात से जुड़ी थीं. इसके एक साल बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों अमेरिका में रहते हैं और इनके तीन बच्चे हैं. हिरवा एक कंसल्टिंग कंपनी में काम करती हैं और निखिल फिजिशियन हैं।

 


By - sagartvnews
02-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.