कार ने लड़की को 4 KM तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां छीलने से मौक़े पर हुई मौत

Stvn Crime Deskदिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक लड़की को कार से घसीटकर मार डाला गया है. इस घटना का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में लड़की बलेनो कार के नीचे फंसी हुई दिखाई दे रही है और कार चालक उसे घसीटते हुए यूटर्न लेते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है।
इस बीच कंझावला इलाके में जिस बलेनो गाड़ी ने वारदात को अंजाम दिया था, उसका एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी एक जनवरी तड़के 3 बजकर 34 मिनट का है. कंझावला के लाडपुर गांव से थोड़ा आगे गाड़ी यूटर्न लेकर वापस तोसि गांव की तरफ जाती दिख रही है, जहां लड़की की डेथ बॉडी मिली है। दरअसल, दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।


By - sagartvnews
02-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.