सागर-सीजन में सबसे सर्द रही सोमबार की सुबह,सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
सागर में सीजन की सबसे ज्यादा ठंड आज
सागर-सीजन में सबसे सर्द रही सोमबार की सुबह,सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान गिरने लगा है। रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से सभी जिलों में ठंड का असर दिख रहा है।वही सागर में भी नए साल की शुरुआत जाेरदार ठंड से हुई। रबिबार की सुबह काेहरे में लिपटी रही। कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। रात से ही माैसम सर्द हो गया था। वही आज यानि सोमबार दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कोहरे के कारण सूर्यदेव भी सुबह साफ नजर आए। सर्द हवाओं से सिहरन बनी रही। और ठंड की अधिकता के कारण सड़कें सुनसान सी नजर आ रही हे कड़ाके की ठंड के कारण सुबह से कुछ जगहों पर खेतों में ओस की बूंदे भी जमी हुई देखी गई।मौसम विभाग के मुताबिक, 5-6 जनवरी को मावठा भी गिर सकता है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह भोपाल के पास तक एक्टिव रह सकता है। ग्वालियर-चंबल में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे, तो इंदौर और भोपाल में यह 9 डिग्री तक आ सकता है।