सागर-नए साल का पहला दिन कंपकंपाती ठंड और घने कोहरे के नाम रहा
सागर में ठण्ड तो बीते कई दिनों से पड़ रही है। लेकिन कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत अब हो गयी है। रविवार को आलम ये था की सुबह से घना कोहरा ही नज़र आ रहा था। धुआं-धुआं सा दिखाई देने वाला ये नज़ारा सागर के राहतगढ़ इलाके का है। जहां पूरी सुबह कोहरे के नाम रही। नया साल का पहला ही दिन तेज ठंड तेज कोहरे वाला था। इलाके में करीब 11 बजे तक इसी तरह की तस्वीर दिखाई दी। वीडियो में जो आप फुटेज देख रहे हैं। वो राहतगढ़ नगर के भोपाल विदिशा तिराहे के हैं। जहां पर कोहरा होने के कारण चलने वाले वाहन चल नही बल्कि रेंग से रहे थे। इस दौरान गनीमत की बात ये है की वाहन चालकों ने समझदारी दिखाई नहीं तो हादसा बभी हो सकता था। हालांकि धुंध के कारण वाहनों की आवाजाही भी कम ही थी।