SDOP और वकील समेत 4 मकानों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

SDOP और वकील समेत 4 मकानों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

SDOP और वकील समेत 4 मकानों से लाखों के जेवरात-नगदी चोरी

साल के आखिरी दिन चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी। जहां चोरों ने एसडीओपी और वकील समेत 4 सूने मकानों पर धावा बोला और घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। घटना इंदौर जिले के देपालपुर इलाके की है। जहां चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने एक वकील के घर दबिश देकर करीब 15 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ किया। देपालपुर की भोलेनाथ कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दिए। यहां कुछ दिनों बाद बेटे की शादी होने वाली है। इसलिए परिवार राजस्थान गया हुआ है। यहां चोर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वहीं एक मकान से चांदी के जेवरात चोरी करने के बाद एसडीओपी के घर भी चोरों ने धावा बोला। वकील के यहां घुसे चोरों की आवाज सुन पड़ोसी ने आवाज लगाई, तो कहा कि किरायेदार हैं। इस दौरान चोरों ने सलीम सलीम कर आवाज लगाई। तभी पड़ोसी ने गाली देना शुरू किया तो चोर भाग गए। घटनाक्रम के बाद देपालपुर पुलिस अलग-अलग स्थानों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।-


By - sagar tv news
01-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.