अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए चलता कर दिया

 

अवैध संबंधों को लेकर पति का गला रेत कर मर्डर किया गया था। पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि पति की जान लेने में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बैतूल जिले के गंज थाना इलाके की है। जहां रामनगर में बीते 27 दिसम्बर की रात में आबकारी विभाग में हम्माली का काम करने वाले 38 साल के दिलीप बोरकर का मर्डर हुआ था। जिसको लेकर एसपी सिमाला प्रसाद ने पुलिस टीम का गठन किया और उन्हें जांच सौंपी थी। एसपी ने बताया 27 दिसम्बर की दरम्यानी रात रामनगर क्षेत्र में दिलीप बोरवार की किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान ली थी। जिस पर थाना गंज में धारा 302 का कायम कर जांच में लिया। पुलिस को मुखबिरों से मिली जानकारी में पता चला की हम्माली का काम करने वाला मोती खड़िया से दिलीप की पत्नी के अवैध संबंध थे। पुलिस ने मोती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए अवैध सम्बन्ध की बात कबूल की।
मृतक दिलीप दोनों पर शक करने की बात पर तथा घटना दिनाँक को रानू उर्फ दुर्गा के साथ मारपीट करने के कारण मृतक की पत्नी रानू उर्फ दुर्गा के साथ मिलकर धारदार चाकू से गला काटकर हत्या करना स्वीकर किया। पुलिस ने आरोपी मोती और मृतक की आरोपी पत्नी रानू दोको गिरफ्तार कर लिया है ।हत्या में उपयोग किये गए चाकू को भी जप्त किया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.