ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट का निधन, 600 साल में इस्तीफा देने वाले पहले पोप

Stvn Information Desk ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप फांसिस ने कहा था, कि उनके पूर्ववर्ती पोप एमेरिटस बेनडिक्ट 16वें बहुत ही बीमार हैं। उन्होंने सभी अनुयायियों से उनके के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी, ताकि ईश्वर उन्हें जीवन के अंतिम समय में साथ दे। शनिवार सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर पोप बेनेडिक्ट ने अंतिम सांस ली। 2 जनवरी 2023 को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में रखा जाएगा। लेकिन अंतिम संस्कार की तारीख की तय नहीं हुई है।
पोप बेनेडिक्ट ने 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था। पद छोड़ते समय पोप बेनेडिक्ट ने गिरती सेहत को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- पोप बेनेडिक्ट के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च और ईसा मसीह को समर्पित कर दिया। उन्हें समाज के लिए उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा।


By - sagartvnews
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.