सागर-निगम ने नहीं भरा डेढ़ करोड़ का बिल, इसलिए कॉलोनी काट दी थी लाइट

 

सागर के बाघराज वार्ड स्थित आवासीय कॉलोनी में बीते दिन एमपीईबी ने बिजली काट दी थी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। और करीब दो दिनों तक अँधेरा फैला रहा। इसमें दिलचस्प बात ये है की नगर निगम ने एक करोड़ चालीस लाख का बिल नहीं भरा है जिससे लाइट काट दी गयी थी। जिनमें 120 आवास शामिल हैं। दरअसल पहले ऐसे आरोप लग रहे थे की ऐसा जानबूझकर किया गया है। फोन करने पर नगर निगम को बताने कहा गया। लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं है।
वहीं अब इस मामले में असल बात निकलकर सामने आई। इसको लेकर विद्युत मंडल अधिकारी के कार्यपालन अभियंता प्रमोद कुमार गेडाम का कहना है। की निगम द्वारा करीब 1 करोड़ चालीस लाख रूपये का बिल बकाया है। जिसको लेकर आवासीय कॉलोनी की लाइन काट दी गई थी। इसके बाद बिल भरने की सहमति की बात पर लाइन को जोड़ा गया।
इसमें पेंच ये फंस रहा है की निगम द्वारा दो सौ रूपये बिल लिया जाना है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है की जो लोग कुछ समय से यहां तरह रहे हैं। या हाल ही में आये हैं। उनसे भी शुरुआत से ही बिल भरने की बात कही गयी है। जबकि लोगों का कहना है की वो सब मीटर के आधार पर बिल भरेंगे। इसलिए ये दिक्कत आ रही है। निगम बिल नहीं भर रहा है। जिसकी ये जिम्मेदारी है। वहीं राजनैतिक दखल के बाद गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे लाइट जुड़ सकी थी। लेकिन वोल्टेज शुक्रवार की दोपहर आया।


By - SAGAR TV NEWS
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.