मोबाइल की बात पर भतीजे ने चाचा को चलता कर दिया,आरोपी हुआ गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

छोटी सी बात पर भतीजे ने अपने ही चाचा का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को जाँच में लिया है।

दिल दहला देने वाली ये घटना बैतूल जिले के भैंसदेही थाना इलाके के पोहर गांव की है। जहां बीते 25 दिसंबर को मोबाइल चोरी के मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा का सिर कुचलकर मर्डर किया था। पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पोहर निवासी रविन्द्र उर्फ दादा कारे की डेड बॉडी खेत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर शुरू की थी। इस दौरान पता चला की मृतक रविन्द्र का मोबाइल चोरी हो गया था और उसे भतीजे नितेश उर्फ छोटू कारे पर संदेह था। घटना के करीब चार दिन पहले मृतक का अपने भतीजे नितेश से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसी संदेह पर उससे पुलिस ने पूछताछ की जहां उसने ये बात कबूल की।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक रविन्द्र ने उसे गालियां दी थी। इसी बात को लेकर उसने भूरा पटेल के खेत के पास मृतक रविन्द्र को धक्का मारकर गिराया इसके बाद नितेश ने पत्थर से कुचलकर उसका बेरहमी से मर्डर कर दिया। इसके बाद चाचा का मोबाइल झाड़ी में छिपा दिया। वहीं घर आकर मृतक को ढूंढने का नाटक करने लगा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पत्थर और मोबाइल घटनास्थल के पास से बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।--------बैतूल से महेश चंदेल सागर टीवी न्यूज़।


By - Mahesh Chandel betul
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.