कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे तो भड़कीं ममता बनर्जी, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार

Stvn Politics Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम हावड़ा स्टेशन पर हो रहा था और PM अहमदाबाद से इसमें वर्चुअली जुड़े। बंगाल की CM ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होने पहुंची। ममता के कार्यक्रम में पहुंचते ही हावड़ा स्टेशन पर जबरदस्त ड्रामा हो गया।
दरअसल, जब ममता मंच पर जा रही थीं, तब भीड़ से जय श्रीराम के नारे लगने लगे। हंगामे के दौरा ममता के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 4 केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद रेल मंत्री और राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने ममता को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। हालांकि बाद में ममता स्टेज के सामने जनता के बीच में कुर्सी लगाकर बैठ गईं। बाद में उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। और कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपकी आभारी हूं कि आपको यहां आना था, लेकिन अपनी माताजी के निधन के चलते आप नहीं आ पाए, फिर भी आप वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम से जुड़े। पश्चिम बंगाल के सभी लोगों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगी कि आपने वंदे भारत ट्रेन यहां लॉन्च की। मेट्रो रेल की सवारी के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला ने ममता बनर्जी से कहा कि मुख्यमंत्री को आदर और सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया था। ऐसी कोई बात नहीं हुई के नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता तो नारे लगाते ही हैं।

 


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.