मरीज चिल्लाते रहे डॉक्टर साहिबा मच्छरदानी ओढ़कर बेफिक्र सोती रहीं ! || STVN INDIA ||

 

वैसे तो डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। लेकिन इन डॉक्टर साहिबा को देखकर तो ऐसा नहीं लगता। क्योंकि मरीज परेशान हैं और ये आराम से सो रही हैं। हैरानी की बात ये है की उन्हें बताने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जहां उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला डॉक्टर मच्छरदानी लगाकर आराम कर रही हैं। जबकि मरीज इलाज के लिए गुहार लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह कि मरीज की गुहार को डॉक्टर साहिबा नहीं सुन रही हैं।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी उसी महिला डॉक्टर ने AC ख़राब होने की वजह से मरीज का इलाज करने से मना कर दिया था। उस समय भी महिला डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। अब एक बार फिर लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया।
फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सख्ती दिखाई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने इस वीडियो की जांच के बाद महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की बात कही।--------


By - Sagar tv news
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.