झपकी लगने से क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ एक्सीडेंट, जलती कार में खिड़की तोड़कर निकले बाहर
Stvn State Desk क्रिकेटर ऋषभ पंत उम्र 25 साल शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। वह पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। उन्हें सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। फ़िलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है की उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है। यहां के हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। यह हादसा सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ। मर्सडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। जिसके बाद कार में आग लग गई। ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे।