आरक्षक ने वर्दी को किया बदनाम,रिश्वत लेते कथित वीडियो आया सामने ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के दमोह जिले में रिश्वतखोरी का खेल जारी है। इसी बीच दमोह से एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो सामने आया। जिसमें आरक्षक रूपये गिनते दिखाई दे रहा है। मामला बटियागढ़ थाना इलाके का है फरियादी ने दो आरक्षक आकाश पांडेय और आरक्षक रामकिशोर पर डरा धमकाकर रिश्वत लेने की शिकायत एसपी से की है। पीड़ित सत्यम राय के मुताबिक बटियागढ़ थाने के आरक्षक आकाश पांडे और रामकिशोर ने आकाश रजक नाम के युवक को रात में शराब लाते हुए पकड़ा था। वो और रोहित मिश्रा उसकी जमानत कराने थाने गए थे। जहां दोनों आरक्षकों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और गले गलौच की। साथ ही उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की डिमांड की। पीड़ित के मुताबिक वो डर गया और फोन पर अपने भाई को सारी बात बताई। जिसके बाद वो पचास हजार रुपए लेकर आया। आरक्षक आकाश ने ये पैसे लेकर उसे छोड़ा। इसी दौरान उसके दोस्त ने चुपके से वीडियो बना लिया। पीड़ित की मने तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित सत्यम राय ने एसपी से शिकायत कर उसने न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।--------


By - Sagar tv news
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.