सागर-बंडा में मंत्री ने खोला पिटारा 25 करोड़ रूपये किये स्वीकृत,बंडा बनेगी नगर पालिका | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बंडा पहुंचे नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आये। उन्होंने बंडा नगर के विकास के लिए पिटारा खोल दिया और 25 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं। जब मंत्री इस बात की घोषणा कर रहे थे तभी जनता के बीच से आवाज आई की सब्जी मंडी नहीं है जिस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की मंडी भी बन जायेगी। फिर आवाज आई की जगह नहीं है फिर मंत्री बोले जगह भी मिल जाएगी। यही नहीं भूपेंद्र सिंह ने कहा की बंडा को बहुत जल्द नगर परिषद से नगर पालिका बनाएंगे। और ग्राम पंचायत बरा नगर परिषद बनेगी। दोनों का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। उन्होंने कहा की बंडा के विकास में कोई भी कमी नहीं होगी।
दरअसल गुरुवार को बंडा में मूर्ति लोकार्पण और हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए। जिनका बुंदेली अंदाज में स्वागत हुआ। कार्यक्रम से दौरान नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले ने बंडा नगर के विकास के मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच कई मांग रखी। जिसमें मुक्ति धाम के पास नगर के मुख्य मार्ग को आदर्श रोड बनाने, सब्जी वालों के लिए मार्केट, नगर परिषद को नगर पालिका बनाने की मांग रखी। जिस पर मंत्री ने मंच से नगर के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। 18 करोड़ की राशि से अमृत 2 योजना अन्तर्गत पेय जल सप्लाई होगी। आठ करोड़ की राशि से बरा चौराहा सौंदर्यीकरण, सब्जी फल मंडी निर्माण, वार्ड 6 में ऑडिटोरियम और आदर्श रोड का निर्माण होगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकार्पण किया।
इस दौरान पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने कहा की लोगों की शादियां अच्छे से हो सकें इसके लिए एक शादी भवन बन जाये तो लोगों को परेशानी नहीं होगी।--------


By - Ravi sen banda sagar
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.