समय सीमा और गुणवत्ता से बनायें कॉलेज भवन बोले - लखन सिंह

बांदरी- मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने बांदरी शासकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करके अधिकारियों व निर्माण एजेंसी से समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री प्रतिनिधि ने बाउंड्री वॉल के कार्य में त्रुटि को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस सत्र से कालेज नये भवन में ही संचालित किया जाना है। इस अनिवार्यता को देखते हुए कार्य को गति से करें।
इसके बाद मंत्री प्रतिनिधि ने रजवांस में बन रहे उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां लखन सिंह ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को सीसी रोड, नाली निर्माण सहित सभी कार्यों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ निर्मित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विलंब और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान हरचंद पटेल, मोहन पटेल, नन्हीबाई अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष, इमरत पटेल, सोमत पटेल, काशीराम अहिरवार, सोमत पटेल, हरिशंकर कुशवाहा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।


By - sagartvnews
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.