विनाकशी ने प्रदेश का नाम किया रोशन, भोपाल में हुई सीनियर वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

किन्नौर- देवभूमि हिमाचल अब केवल पर्यटक स्थल के तौर पर ही नहीं बल्कि खेलों में भी अलग पहचान बनाने लगा है। हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल की लड़कियां भी पीछे नहीं है। खेलों में हिमाचल की लड़कियां भी अपना दमखम दिखा रही है और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हिमाचल के जिला किन्नौर की विनाकशी ने भोपाल में हुई सीनियर वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बता दे की भोपाल में आयोजित लड़कियों की सीनियर वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में JSW के शिखर केंद्र सांगला की विनाकशी, स्नेहा कुमारी, ऋतु और दीपिका ने भाग लियाl इस प्रतियोगिता में विनाकशी ने 57 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उनके मेडल जीतने पर किन्नौर सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है l इससे पहले विनाकशी ने 2019 में भूटान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। ये ही नहीं विनाकशी खेलो इंडिया की गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैl


By - sagartvnews
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.