मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो फंदे पर झूली 16 साल की बेटी, 9 दिन के इलाज के बाद आज तोड़ा दम

इंदौर- मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो बेटी ने फांसी लगा ली। उसका ध्यान सोशल मीडिया और गेम खेलने में ज्यादा रहता था। मां ने पढ़ाई करने का कहते हुए डांटा तो वह नाराज हो गई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। यह घटना इंदौर के चंदन नगर इलाके की है।
बता दे की सिरपुर के सहयोग नगर में रहने वाली 16 साल की रहीमीन ने 19 दिसंबर को कमरे में फांसी लगाई थी। बाहर 8 साल की बहन खेल रही थी। उसने खिड़की की जाली से देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी। उसने 14 साल के भाई को यह बात बताई तो भाई ने जैसे-तैसे गेट का लॉक तोड़ा और रहीमीन को नीचे उतारा। यहां से उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में 9 दिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक रहीमीन मोबाइल चला रही थी। पढ़ाई और घर के काम को लेकर मां ने उसकी डांट लगा दी। दोनों के बीच मामूली कहासुनी भी हुई। इसके बाद मां घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई। मां की डांट से नाराज रहीमीन ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। रहीमीन के पिता बैग का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वे कुछ समय पहले ही रहने इंदौर आए थे। यहां वे पहले मोती तबेला इलाके में रहते थे। चार महीने पहले ही पूरा परिवार चंदन नगर इलाके के सहयोग नगर में रहने पहुंचा है।


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.