सागर-शादीशुदा युवक लड़की लेकर भागा किया गंदा काम,बाद में पता चला 2 बच्चों का पिता है ! SAGAR TV NEWS
एक शादीशुदा दो बच्चों के पिता ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ में दुष्कर्म किया। साथ ही घर से भगा ले गया था लेकिन पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सागर जिले के रहली थाना इलाके की है। बताया गया की लड़की घर पर थी उसका पिता मजदूरी करने गया था। वापिस लौटा तो देखा की लड़की वहां नहीं थी। उसने ये बात अपने भाई नेतराम को बताई। उन्हें उसी के मकान में किराये से रहने वाले व्यक्ति के रिश्तेदार पर शक हुआ जो सही निकला। लड़की ने पुलिस को बताया की उसे शादी का झांसा देकर सीताराम अदिवासी घर से भगा ले गया था सीताराम आकीखेड़ा मुहली निवासी है जो वर्तमान में रहली के पास किशनगढ़ में रहता है जो दो बच्चे का पिता है। वो लड़की को करीब तीन से गायब रखे रहा फिर सागर छोड़ आया। इस बीच परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पक्ष पर दबाव बनाया तो उन्होंने लड़की का पता बता दिया। वहीं ऐसे भी आरोप हैं की आरोपी सीताराम अदिवासी और पिता ने लड़की पक्ष को बहला-फुसलाकर राजीनामा का दबाव बनाया 100 रूपये के स्टांप पेपर पर फर्जी तरीके से शादी करने की बात लिखी राजीनामा तय हो गया। लड़का लड़की से शादी करने राजी हो गया। बाद में पता चला की वो तो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। फ़िलहाल रहली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिस पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसको लेकर थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने जानकारी दी।--------