कोरोना से निपटने कितना तैयार है सागर स्वास्थ्य महकमा देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 

कोरोना संक्रमण की संभावित लहर को देखते हुए मंगलवार को सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में अधिकारियों ने अस्पताल व बीएमसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट और आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। जिला अस्पताल में लगे एक हजार किलो लीटर के ऑक्सीजन प्लांट को चालू किया गया। जिससे लगातार ऑक्सीजन सप्लायी की जा रही है। ऑक्सीजन की प्योरिटी 93.7 प्रतिशत रही। जिला अस्पताल के आईसीयू में 38 पलंग तैयार हैं। इसके अलावा 120 ऑक्सीजन पलंग तैयारी हैं। 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें ऑक्सीजन सप्लायी, वेंटीलेटर समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा अस्पताल में 173 से अधिक जंबो सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।
सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हैं। मरीजों के ऑक्सीजन पलंग और अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट और वार्डों का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। स्टाफ को वार्डों में प्रशिक्षण देकर तैनात किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।


By - Sagar tv news
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.