चने की भाजी और मिट्टी खाने पर मजबूर हैं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी !

 

इन दिनों संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अनोखा प्रदर्शन करते हुए चने की भाजी और मिट्टी खाकर प्रदर्शन किया। साथ ही ये सन्देश दिया की वो इस तरह से काम चलाने को मजबूर हैं। तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं। जहां संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का मंगलवार को 13वां दिन था। धरने पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने इस तरह से प्रदर्शन किया।
बैतूल में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना स्थल पर चने की भाजी और मिट्टी खाकर विरोध जताया। दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण और निष्कासित कर्मचारियों की वापसी को लेकर 15 दिसंबर से हड़ताल पर हैं।
प्रदेश के 32 हजार कर्मचारियों के साथ ही बैतूल के 700 कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। कर्मचारी सरकार से इसलिए नाराज हैं की उनकी हड़ताल के बावजूद उनसे बात नहीं की जा रही है और उनकी मांगों पर चर्चा नहीं की जा रही।
चने की भाजी और मिट्टी खाकर कर्मचारियों ने संकेत दिया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी और ऐसे में उनके लिए यही भोजन रह जाएगा। संविदा कर्मचारियों ने 2 कर्मचारियों के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


By - SAGAR TV NEWS
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.