सागर-हत्याकांड का आरोपी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता का कबाड़ी से करोड़पति बनने का सफर !

 

चुनावी रंजिश में निर्दलीय पार्षद के भतीजे को थार जीप से कुचलने के आरोपी BJP नेता मिश्रीचंद गुप्ता को 4 दिन बाद भी फरार है। इस मामले में 8 में से 5 आरोपी पकड़े गए, तो भाजपा ने मिश्रीचन्द को निष्काषित कर दिया है। मिश्री के परिवार के लोगो पर 37 मामले दर्ज है। मिश्री और उसके परिवार का शुरुआती दौर आर्थिक बदहाली में गुजरा है। भले ही आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है, लेकिन कभी कबाड़ और बर्तन की छोटी दुकान से आजीविका चलती थी। धीरे-धीरे राजनीति और फिर अपराध की दुनिया में प्रवेश हुआ।

मिश्रीचंद गुप्ता का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पिता नेपाल बॉर्डर के नजदीक UP के एक गांव से आए थे। मकरोनिया में एल्युमीनियम के बर्तन बेचने का काम करते थे। परिवार में 8 भाई और दो बहनें हैं। मिश्रीचंद की प्राथमिक स्कूलिंग रजाखेड़ी के सरकारी स्कूल में हुई। भाइयों में सबसे बड़े घनश्याम हैं। उनसे छोटे श्रीचंद, वकीलचंद, निहाल, ईश्वर, मिश्रीचंद और धर्मेंद्र गुप्ता हैं।वकीलचंद के चार में से तीन बेटे लवी, हनी और लकी इस मर्डर केस में आरोपी हैं। मिश्रीचंद की पहली पत्नी निधि के निधन के बाद दूसरी शादी की। पहली पत्नी से एक बेटा आदित्य और बेटी, दूसरी पत्नी से एक बेटा है।

मिश्रीचंद गुप्ता ने 90 के दशक में भाजपा में एंट्री की थी। भाजपा परिवहन व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के अलावा वे विभिन्न पदों पर रहे। परिवहन प्रकोष्ठ की आड़ में परिवहन सेवाओं में खासा हस्तक्षेप रहा। इसी बीच उसने आपे-चैम्पियन यूनियन बनाई। मिश्रीचंद गुप्ता का नाम करीब 20 साल पहले नगर निगम के पाइप लाइन घोटाले में चर्चा में आया था। हालांकि, पाइप लाइन उखाड़ने का अधिकृत तौर पर ठेका किसी दूसरे के नाम पर था। बीड़ की यह पाइपलाइन रातोंरात उखाड़कर कबाड़ में बेच दी गई। एक ट्रक माल भी जब्त हुआ था। मामले में निगम ने पाइपलाइन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला विधानसभा में भी उठा और लोकायुक्त तक पहुंचा। बाद में आरोप सिद्ध नहीं हो पाए।

मिश्रीचंद का भाजपा की राजनीति में बड़ा नाम है। दरअसल, वे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े से जुड़ा हुआ है। 1993 में कोरेगांव से पंच का चुनाव लड़ा था। इसके बाद एक बार मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड 9 और फिर वार्ड 11 कोरेगांव से पत्नी को चुनाव लड़ाया।


By - Sagar tv news
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.