शादी में पापा की परी लहंगा पहनकर इतरा कर दे रही थी पोज, जमीन पर गिरी और जोर जोर से हंसने लगी

शादी में दुल्हन ही नहीं बल्कि सभी का ध्यान दुल्हन के लहंगे पर ही होता है। ऐसे में हर लड़की अपनी शादी में खूबसूरत और हेवी लहंगा पहनना चाहती है। ताकि उसकी शादी यादगार रहे। लेकिन कभी-कभी भारी लहंगा पहनना महंगा भी पड़ जाता है। खासकर अगर आप लहंगा पहन कर दौड़ लगाने की कोशिश करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां दुल्हन लहंगा पहन कर भागने लगती है।
बता दे की इन दिनों शादी का म्यूजिक वीडियो बनाने का ट्रेंड चला रहा है। शादी का वीडियो भी किसी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं होता और इसके लिए प्रॉपर सूटिंग भी की जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कैमरामैन दुल्हन का वीडियो शूट कर रहा होता है। इसके लिए दुल्हन भारी-भरकम लहंगा पहने गैलरी में दौड़ लगाती हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट लिए दुल्हन वाली नजाकत और अदाओं के साथ वह जैसे ही घूमती है। अचानक उसके पैर लड़खड़ा जाते हैं और वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है। असली मजा उसके बाद आता है, जब जमीन पर गिरकर भी दुल्हन की हंसी नहीं रुकती. दुल्हन खुद के गिरने पर जोर-जोर से नॉनस्टॉप हंसने लगती है, उसे उठाने के लिए कैमरामैन वहां पहुंचता है, लेकिन उसे उठाना मुश्किल होता है।


By - sagartvnews
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.