जनसुनवाई में पहुंचे दम्पति ने ऐसा किया की कलेक्टर के हाथ-पांव फूल गए ! || SAGAR TV NEWS ||

 

जनसुनवाई में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन अचानक से एक दम्पति अपनी समस्या लेकर वहां पहुंचे। जब रोती हुई महिला ने कलेक्टर के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की तो हड़कंप मच गया। मामला शिवपुरी जिले का है। जानकारी के मुताबिक खनियाधाना तहसील के बामोरकला थाना इलाके के हसर्रा गांव का रहने वाला सिरनाम लोधी अपनी पत्नी शुगन बाई के साथ जनसुनवाई में पहुंचा था। जैसे ही पति पत्नी अपर कलेक्टर अंकुर गुप्ता के सामने पेश हुए तो महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पेट्रोल से भरी बोतल निकाल कर अपने ऊपर छिड़कना शुरू कर दिया। गनीमत रही अपर कलेक्टर समेत मौजूद अधिकारियों ने महिला को माचिस जलाने से पहले ही पकड़ लिया।
रोते बिलखते दंपति के मुताबिक उनकी जमीन पर उनके ही परिवार के कोमल लोधी और रामस्वरूप लोधी ने पटवारी और तहसीलदार के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं एक मकान पर भी कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत जब बामोरकला थाने में दर्ज कराई तो सिरनाम लोधी को झूठे आरोप में जेल भिजवा दिया। इसके बाद अब जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। बताया की अब इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है इसलिए आख़िरी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे।
मामले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा की पीड़ित के साथ पुलिस ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। उनकी जमीन पर उनके ही रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है। इससे उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया है हालांकि यह मामला जांच का विषय है।--------


By - Rakesh Bhoj shivpuri
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.