समर्थन मूल्य पर 14 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

सागर- कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उपार्जन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र वायकर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों से अभी तक 14 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले में बनाए गए 30 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से खरीदी जारी है। जिले में कुल 7750 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया था। अभी तक 2248 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। 3986 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए स्लाट बुक किए गए है।
बैठक में उपायुक्त सहकारिता पी.आर कवडकर , उपसंचालक कृषि बी.एल. मालवीय ,नागरिक आपूर्ति निगम, वेयर हाउस कार्पोरेषन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निगम तथा धान उपार्जन से जुडे अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देष दिए कि खरीदी केन्द्रों पर जिले में उत्पादित धान किस्मों की ही खरीदी हो। उन्होंने उपसंचालक कृषि को खरीदी केन्द्रें का निरीक्षण करने के निर्देष भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन सुचारू रूप से जारी रहे। कही पर भी वारदाने आदि की कमी न हो, परिवहन भी समय पर हो। बैठक में बताया गया कि उपार्जित धान का 85 प्रतिषत परिवहन हो गया है।
धान खरीदी की समीक्षा के बाद कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने खाद्यान वितरण , और उठाव की माह नबम्वर दिसंबर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक समूह और कल्याणकारी संस्था निर्धारित मात्रा का हर माह उठाव करें। महिला बाल विकास मैपिंग में बार बार बदलाव न करें। उचित मूल्य दुकानों के बहुउदेषीय बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारण, एनयूटी माडल अंतर्गत दुकान निर्माण, गडबडी करने वाले उचित मूल्य दुकानों के विरूघ्द कार्यवाही, पात्रता पर्ची , ई-केवायसी, नई दुकानों को समूह को आंवटित करने , सीएम हेल्पलाइन की षिकायतों का निराकरण आदि की समीक्षा की।


By - sagartvnews
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.