सागर-लोगों की लापरवाही की वजह से एक महिला की जान जाते-जाते बची
वैसे तो ट्रैन में बैठने के लिये यात्री दूसरों से मदद मांगते हैं लेकिन जब कोई उनसे मदद मांगता है तो वे पीछे हट जाते है। जिससे उनकी जान आफत में आ जाती है। सागर जिले के खुरई रेल्वे स्टेशन पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बताया जाता है कि खुरई रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक महिला यात्री उत्कल ट्रैन में बैठने का प्रयास कर रही थी, लेकिन डिब्बे के गेट बंद होने से वह बैठ नहीं पा रही थी। उसने कई आवाज भी लगाई लेकिन यात्रियों ने गेट नहीं खोले। जिससे महिला फिसलकर प्लेटफार्म पर गिर गई, और उसकी जान जाते-जाते बची। उसे तुरंत खीच लिया गया। यदि वह डिब्बे के नीचे आ जाती तो उसकी जान जा सकती थी। हालांकि, वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे ऐंबूलेंस की मदद से खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।