प्रेमिका की शादी कहीं और होने से नाराज़ सनकी प्रेमी ने उसे ऊपर भेज दिया

प्रेमिका की शादी कहीं और होने से नाराज़ सनकी प्रेमी ने उसे ऊपर भेज दिया

सनकी प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की

प्यार में अंधे सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का गोली मारकर मर्डर कर दिया। यही नहीं उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया हालाँकि उसकी जान बच गयी। वो इस बात से नाराज़ था की प्रेमिका की कहीं और शादी हो गयी थी। दिल दहला देने वाला ये मामला एमपी के ग्वालियर जिले का है। इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी वहीं लड़की का परिवार सदमे में है। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी थी।
बताया गया की महिला मालती चौहान ग्वालियर के भितरवार थाना अंतर्गत मोहनगढ़ गांव में रहती थी। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। शादी के पहले महिला के पवन जाट नाम के युवक से संबंध थे। प्रेमी उसकी शादी होने से नाराज था। कुछ समय पहले ही महिला अपने मायके आई थी। तभी पवन जाट ने उसे गोली मार दी। जबकि उसके परिजनों को ये नहीं पता की मालती को गोली कैसे लगी और पवन को किसने गोली मारी।
वहीं पुलिस की जांच में सामने आया की मृतिका मालती की पहली शादी, दो साल पहले सोनू चौहान से हुई थी। बाद में उसका तलाक हो गया। बीते 8 दिसंबर को परिजनों ने उसकी शादी ग्वालियर में कर दी थी। सोमवार को उसे लेने उसका दूसरा पति आ रहा था। लेकिन इससे पहले ही पवन ने उसकी जान ले ली।-


By - sagar tv news
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.