भाजयुमो ने अटल जयंती पर सुशासन दिवस मनाया, अटल जी असाधारण मनुष्य और ईश्वर का वरदान थे बोले - मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर- स्व अटल बिहारी वाजपेई असाधारण मनुष्य और ईश्वर के वरदान थे। उनके जैसे गुण, प्रतिभा और वाक्शक्ति ईश्वर की ओर से विरले व्यक्तित्वों को ही मिली है। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजयुमो द्वारा आयोजित सुशासन दिवस समारोह में व्यक्त किए। मंत्री सिंह ने कार्यक्रम में स्व श्री अटल जी की जयंती और डा हरी सिंह गौर की पुण्य तिथि पर दोनों विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ऐसे महापुरुष थे जिनका संसद में पहला भाषण सुनकर ही पं जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि यह नौजवान आगे चल कर देश का प्रधानमंत्री बनेगा। अटल जी की राष्ट्रभक्ति शाश्वत थी। राष्ट्र के प्रति समर्पण में वे दलीय सीमाएं नहीं देखते थे। 1971 के युद्ध के बाद जब बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हुआ तब अटल जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देवी का अवतार कहा था।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.