मंच पर बैठने को लेकर भाजपा नेत्रियां आपस में उलझी, चांटा कर दिया रसीद ! ||

मंच पर बैठने को लेकर भाजपा नेत्रियां आपस में उलझी, चांटा कर दिया रसीद !

भाजपा की महिला नेता ने दूसरी महिला नेता को जड़ा थप्पड़ !

भाजपा का अनुशासन और सुशासन उस समय धरा रह गया। जब भरे मंच पर दो भाजपा की नेत्रियां आपस मे भिड़ गयी। और खचाखच भरे मंच पर एक नेता ने दूसरे नेता के बाल पकड़ कर थप्पड़ तक जड़ दिया। एमपी के पन्ना में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला उठकर मंच के बीच में आती है और दूसरी ओर से उसका पति भी आता है। वहीं पर वह महिला दूसरी महिला नेत्री के बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ देती है। जिससे लोग हैरान रह जाते हैं। ये सब हुआ पन्ना में 25 वीं राष्ट्रीय वॉलीवाल चेम्पियनशिप के समापन मौके पर। जबकि इस मंच पर खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिल्रे के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कॉवरे, पूर्व मंत्री और विजयराघव गढ़ विधायक संजय पाठक समेत पन्ना, छतरपुर और कटनी से भाजपा जिलाध्यक्ष समेत देश भर से आये खेल अधिकारी के अलावा खिलाड़ी मंच पर मौजूद थे। जो घटना के ठीक पहले ही मंच से उतरकर रवाना हुए थे। भाजपा यहाँ दो धड़ों में बतती हुई नजर आ रही है। यह विवाद मंच पर बैठने को लेकर हुआ गया। वायरल वीडियो में दिख रही महिला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्र प्रभा तिवारी और नीलम चौबे भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बताई जा रही हैं।
हालांकि सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।--------

 


By - Deepak Sharma Sagar TV News from Panna.
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.