ऑनलाइन गंदा काम कराने वाली महिला समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा ! || STVN INDIA ||

 

देह व्यापार के अवैध धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और दार्जीलिंग ज़िले में स्थित शहर सिलीगुड़ी का है। बताया गया की ये धंधा ग्राहकों और उनकी मांग के मुताबिक पहले मोबाइल पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर संचालित करता था। इसके बाद पसंद आने पर लड़कियों को उस जगह भेजा जाता था। सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट की महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान चंदा साहा उर्फ जया, मिजानूर इस्लाम उर्फ बाऊ और सम्राट सरकार उर्फ विक्रम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले अखिलेश कुमार ने देह व्यापार का धंधा चलाने के लिए एक ऑनलाइन ऐप तैयार किया था। उन्होंने सबसे पहले बिहार में कारोबार का संचालन शुरू किया। इसके बाद उसने चंदा साहा उर्फ जया को अपने प्लान में शामिल किया और सिलीगुड़ी में रैकेट चलाने के लिए उसे अपना साथी बना लिया। चंदा की मदद से वह सिलीगुड़ी में अवैध रूप से ऑनलाइन ऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजता था। इसके बाद ग्राहक द्वारा पसंद की गई लड़की को ग्राहक द्वारा भेजे गए पते पर भेज दिया जाएगा।
जब इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने चंदा को पहले प्रधान नगर थाना क्षेत्र से मिजानूर और सम्राट को भक्ति नगर थाना इलाके से गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया।--------


By - Sagar tv news
25-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.