सागर में इंजीनियर ने अचानक से वक़्त बदल दिया, हालात बदल दिए,जज़्बात बदल दिए ! || SAGAR TV NEWS ||

 

वैसे तो दुनिया में सात अजूबे हैं जो बहुत फेमस हैं लोग जब ये सुनते हैं की इन्हे कैसे बनाया गया तो हैरान रह जाते हैं। वहीं अगर एक और अजूबे का निर्माण देखना हो तो सागर आइये यहां के इंजीनियरों का कमाल बताते हैं जिसे छोटा मोटा अजूबा से बोल ही सकते हैं। जहां रोड के ऊपर से डामल की रोड बिछा दी लेकिन एक युवक ने इसकी पूरी कलई खोलकर ही रख दी है। जी हाँ ये नायाब नमूना कहीं और नहीं बल्कि सागर के देवरी इलाके के ग्राम पंचायत बिजौरा का बताया जा रहा है। जहां रातों रात सड़क बनाकर इंजीनियर ने अचानक से वक़्त बदल दिया, हालात बदल दिए, जज़्बात बदल दिए।
दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब लोग सुबह सोकर उठे तो देखा की घर के सामने सड़क थी जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए। जब लोग रात में सोये थे तो उन्हें ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी। क्योंकि वो महीनों से गड्ढों भरी सड़क से जूझ रहे थे।
चलिए अगर फिर भी आपको कुछ समझ नहीं आया तो ज़रा गौर से इस तस्वीर को देख लीजिये। जिसमें आपको नज़र आएगा की डामर की रोड बिछी हुई है। जो बिलकुल नई है लेकिन इसे रोड के ऊपर से बना दिया और जब युवक ने हाथ लगाया तो सड़क ऐसे उखड़ने लगी जैसे बस सड़क बहुत हल्के तरीके से रखी हुई हो। लेकिन उसमें हाथ लगाया तो उसे शायद शर्म आ गयी और वो खुद ब खुद उखड़ने लगी।
युवक कहते हुए सुनाई दे रहा है की महज दो घंटे में सड़क बना दी। और उसके क्या हाल हैं आप देख ही सकते हैं। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा की सरकार के पैसों की बर्बादी की जा रही है। खैर सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।------


By - Saurabh Nagaria devri
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.