सागर- नामांतरण शिविर में 220 प्रकरण निराकृत कर नागरिकों को नामांतरण आदेष किये वितरित

सागर - नगर निगम द्वारा लंबित नामांतरण प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने हेतु महापौर संगीता सुषील तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा प्रतिमाह लंबित नामांतरण प्रकरण के निराकरण हेतु 19 अक्टूबर 2022 से शिविर लगाने की शुरुआत की गई थी ताकि एक साथ लंबित प्रकरणों का निराकरण कर आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
इसी क्रम में निगम सभाकक्ष में आयोजित तीसरे निराकरण शिविर में 220 आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण कर मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने राजस्व सभापति श्री विनोद तिवारी, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर एवं अन्य निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नामांतरण प्रकरणों के स्वीकृति पत्र वितरित किये। निराकरण शिविर में बाघराज वार्ड से आए राजेश कुमार साहू ने स्वीकृति पत्र मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नगर निगम की अच्छी पहल है। आवेदक लक्ष्मी पटेल शास्त्री वार्ड और कामिनी साहू, बाघराज वार्ड से अपने नामांतरण प्रकरण की स्वीकृति पत्र लेने कार्यालय पहुंचे और जब उन्हें स्वीकृति पत्र मिला तो उन्होंने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल की जितनी सराहना की जाय उतनी कम है। 19 अक्टूबर 2022 को शिविर की शुरुआत की गई थी जिसमें पहले शिविर में 210 प्रकरणों का निराकरण किया गया उसके पश्चात 16 नवंबर को आयोजित शिविर में 342 प्रकरणों का निराकरण किया गया और 23 दिसंबर को आयोजित इस शिविर में 220 प्रकरणों का निराकरण कर आवेदकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.