पत्नी संग उज्जैन महाकाल दर्शन करने पहुंचे सोनू सूद, कोरोना के खतरे पर बोले -मेरा नंबर वही है

उज्जैन - बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी सोनाली के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। फिर कोरोना के खतरे को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा नंबर वही है, मैं कल भी लोगों के लिए खड़ा था, आगे भी तैयार रहूंगा। उन्होंने सभी को कोरोना से सतर्क रहने की सलाह दी।
सोनू उज्जैन में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA-2) बीमारी से पीड़ित बच्चे अथर्व से मिले और मदद का भरोसा दिया। बच्चे को ठीक होने में इंजेक्शन लगना है। एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ है। परिवार के पास इतने रुपए नहीं है। जिसके लिए सोनू ने मदद की बात कही है। सोनू ने तत्काल मुंबई स्थित टीम से बात की। डॉक्टर की टीम से इलाज और इंजेक्शन के हर संभव मदद का एलान भी कर दिया। सोनू ने कहा भगवान महाकाल ने बच्चे अथर्व की मदद के लिए मुझे बुलाया था। शायद भगवान की यही इच्छा थी। बेस्ट डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाएंगे। इसके बाद सूद उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना हो गए।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.