हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रक, कार सवार मां-बेटी सहित 3 लोगों की मौके पर हुई मौत

 

बैतूल- मुलताई-बैतूल हाईवे पर शुक्रवार देर रात कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। कार सवार मां-बेटी सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 1 ने बाद में दम तोड़ दिया। दुर्घटना मुलताई में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात 1 बजे हुई।
संजीवनी 108 के ईएमटी डॉक्टर ने बताया कि कार ड्राइवर को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। कार ड्राइवर ने भी बाद में दम तोड़ दिया। कार पूरी तरह से पिचक गई। ड्राइवर कार में बुरी तरह फंसा हुआ था। उसे पुलिस कर्मियों की सहायता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। पुलिस ने बताया कि ट्रक रॉन्ग साइड से बैतूल की ओर जा रहा था। ट्रक ने बैतूल से मुलताई की ओर आ रही कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के शव मुलताई के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। हादसे में कार चला रहे संजीवकांत भगत (48) निवासी झारखंड गंभीर घायल थे। उनकी भी मौत हो गई। वे काला आखर (इटारसी, होशंगाबाद) में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। दूसरे मृतक की पहचान रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (32) निवासी भौरा के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं मुलताई के गांव डहुआ की रहने वाली मां-बेटी थीं। उर्मिला बारंगे ( 52 साल) और उनकी बेटी शीतल बारंगे (35 साल) इलाज कराने के लिए बैतूल गई थीं। शीतल के पति भी रेलवे में कार्यरत हैं।

 


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.