दमोह की कसाई मंडी में आरक्षक की हुई हत्या, मौक़े पर पार्षद लेकर पहुंची अस्पताल

दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थाई पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। यह मामला शुक्रवार रात 11.30 बजे का है। चौकी में खाना खा रहे अन्य साथियों को जब आहट मिली तो वह रोड पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि उनका साथी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा है। बाजू में ही बजरिया वार्ड 7 की पार्षद कविता राय रहती हैं, उन्होंने तत्काल आरक्षक को उठाया और जिला अस्पताल लेकर आ गई चैकअप के बाद डॉक्टर ने उस आरक्षक को मृत घोषित कर दिया है। उसी क्षेत्र की पार्षद कविता राय ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में आए दिन कई तरह की घटनाएं होती रहती हैं। बदमाश इसी तरह बेखौफ हैं। जब पुलिस के जवानों की ही हत्या की जा रही है। तो आम आदमी कितना सुरक्षित होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी मांग है कि तत्काल ऐसे बदमाशों को पुलिस चिह्नित कंरे और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.