चलती बस में पेपर सॉल्व कर रहे 44 छात्र उदयपुर में पकड़े गए, पेपर स्थगित होने से छात्रों ने किया हंगामा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीनियर टीचर(माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 का GK का पेपर लीक हो गया। इसके चलते शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पहली पारी में होने वाले सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान के एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है।
एक बस से 40-45 ऐसे युवकों को पकड़ा गया है, जिनके पास पेपर मिले हैं। इनके पास मिले पेपर से एग्जाम का कंटेंट मैच हुआ है। यह बस उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई। उदयपुर पुलिस आज इसका खुलासा कर सकती है।
पेपर स्थगित होने से कई छात्र भड़क गए। अजमेर में पुरानी मंडी स्कूल सेंटर पर हंगामा-नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। आज ग्रुप सी की परीक्षा थी। इसके तहत सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। सिर्फ ग्रुप सी के जीके का पेपर रद्द किया गया है। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.