विचार समिति ने किया हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

सागर- विचार समिति द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से स्वदेशी वस्त्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र से 300 सफल हथकरघा बुनकरों के बाद नये हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ श्रीमति सरोज मलैया जी द्वारा मैजेस्टिक प्लाजा के पास ट्रू वैल्यू तिलकगंज में किया गया। हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी देते हुए समिति कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने कहा कि 8 हथकरघा मशीनों के साथ यह प्रशिक्षण दो सत्रों के माध्यम से संचालित होगा। जिसमें 1:00 बजे से 3:30 बजे व दूसरा बैच 3:30 से 6:00 तक नियमित जारी रहेगा। प्रत्येक बैच में 15 से 20 प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए महिलाएं एवं पुरुष विचार समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क होगा, जिसका लाभ इच्छुक महिला एवं पुरुष वर्ग सभी ले सकते हैं। प्रशिक्षण में उन्हें चादर बनाना, टॉवल, साड़ी, धोती एवं पंचा बनाना सिखाया जाएगा।
समिति संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा विचार समिति हथकरघा को आजीविका का साधन बना रही है। साथ ही सागर के सामाजिक, आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। समिति उपाध्यक्ष सौरभ रांधेलिया ने हौसला अफजाई करते हुए सबसे पहले कपड़ो का ऑडर दिया। साथ ही उन्होंने कहा स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। यह लघु उद्योगों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हथकरघा केंद्र प्रशिक्षक भाग्यश्री राय केंद्र की जानकारी साझा करते हुए कहा कि 75 दिवस के अंतराल में इस कार्य को कुशलता पूर्वक सीखा जा सकता है।
कार्यक्रम में सचिव आकांक्षा मलैया, प्रीति मलैया, आकाश जैन, प्रीति जैन, रजनी जैन, नीलू सागर आदि उपस्थित थीं।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.