पन्ना में जुगल किशोर जू मैदान के नाम से जाना जाएगा, तलैया फील्ड मैदान - मुख्यमंत्री चौहान

पन्ना - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में खेल की नई संस्कृति का विकसित होगी। पन्ना में राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के कारण आनंद और उत्सव का माहौल है। यहां के तलैया फील्ड मैदान का नाम जुगल किशोर जू मैदान किया जाएगा। इसे इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को पन्ना के स्थानीय तलैया फील्ड मैदान में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान यह बात कही। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसम्बर को किया गया था। इस दौरान पुरूष एवं बालिका वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही वृहद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सांसद वीडी शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन फलस्वरूप खिलाड़ी निरंतर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में नेशनल यूथ गेम का आयोजन भी किया जाएगा। सीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। सांसद और विधायक कप के माध्यम से भी खेल प्रतिभाओं ने अपना जौहर दिखाया है। उन्होंने खेल के बेहतर विकास की योजना बनाने की बात कही।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.