MP की बेटी ने फूलों से बनाया एनर्जी ड्रिंक, 6 महीने में कमाए 7 लाख रूपये ग्लोबल समिट के लिए हुआ सिलेक्शन

मध्यप्रदेश के हरदा में एक किसान की बेटी ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन और राजनीति में मास्टर्स किया। पिता को लगा कि बेटी अच्छी कंपनी में जॉब करेगी, लेकिन बिटिया को तो कुछ अलग ही करना था। वो अपनी जड़ों से जुड़कर थोड़ा हटके करना चाहती थी। उसने अपने पिता की तरह खेती करने की ठानी, लेकिन पारंपरिक नहीं आधुनिक खेती। बिटिया ने रोजले के फूलों से जूस बनाया, जो भारत का ऐसा पहला एनर्जी ड्रिंक था, जिसमें फूलों का इस्तेमाल हुआ।
खेती में इनोवेशन के लिए उसका सिलेक्शन इंदौर में 8 से 12 जनवरी तक होने वाली ग्लोबल समिट के लिए हुआ है। समिट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं। हरदा की रहने वाली अर्चना नागर (39) को पारंपरिक खेती से कुछ अलग करना था। उसने अपनी मां निर्मला देवी (58) से मदद मांगी। बेटी के सपने पूरे करने के लिए मां भी खेती के लिए तैयार हो गईं। दोनों मां-बेटी रिसर्च करने लगीं। इसी जुनून ने अर्चना को ग्लोबल समिट में पहुंचाया। मैं खेती को लाभ का सौदा बनाकर ऐसा काम करना चाहती थी, जिसमें मेहनत और लागत कम लगे। फायदा ज्यादा हो। 5 साल पहले शहर में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड कंपनी आई थी। उन्होंने हमें एक फूल के बारे में बताया। कहा कि आप हमारे लिए रोजले के फूल की खेती करो। उन्होंने इसके बीज दिए, लेकिन ये विदेशी फूल हैं। हरदा में ये उग नहीं पाए। 2 साल तक तो हमें समझ भी नहीं आया कि कैसे इसे उगाया जाए। 2 साल तो हमें ही नुकसान हुआ, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.