व्यापारी से 35 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कुल 33 लाख बरामद

 

व्यापारी से दिनदहाड़े 35 लाख रूपये की लूट करने के मामले में इसके मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना ग्वालियर जिले के डबरा थाना इलाके में हुई थी। जहां क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं पुलिस ने 35 लाख में से करीब 33 लाख रूपये भी बरामद कर लिए हैं।
बताया जा रहा है की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने खजुरियाई गांव से लूट के मुख्य आरोपी संतोष चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संतोष से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से लूट की छह लाख की नगदी और लूट के दौरान इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने डबरा लूट कांड के सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया की बीते 22 नवंबर को व्यापारी सेवक राम बजाज जो गल्ले का काम करते हैं। वो बैंक से 35 लाख रूपये निकालकर जा रहे थे जहां ठाकुर बाबा रोड पर तीन आरोपियों ने कट्टे से फायर कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद जांच पड़ताल करते हुए 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनसे 27 लाख वहीं अब मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया है जिससे करीब 6 लाख इस तरह 33 लाख रूपये बरामद कर लिए हैं।


By - SAGAR TV NEWS
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.